Breaking News

वैश्विक अनिश्चितता के बीच यूपी बना निवेशकों की पहली पसंद, ‘निवेश मित्र 3.0’ से उद्योग लगाना होगा आसान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच उत्तर प्रदेश तेजी से एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘निवेश मित्र 3.0’ सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ करते हुए कहा कि निवेशकों का बढ़ता विश्वास ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाओं को ₹2781 करोड़ से अधिक के प्रोत्साहन भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में पारदर्शी नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश की छवि में व्यापक बदलाव आया है। अब उत्तर प्रदेश निवेशकों को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी, विशाल उपभोक्ता बाजार और कुशल युवा कार्यबल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक साथ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘निवेश मित्र 3.0’ के माध्यम से 43 विभागों की 530 सेवाओं को सरल बनाकर 200 से कम सेवाओं में समेकित किया गया है, जिससे उद्योग स्थापित करना और भी आसान व पारदर्शी हो जाएगा। कार्यक्रम में 45 कंपनियों को इंसेंटिव और 62 कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किए गए, जिससे करीब ₹50 हजार करोड़ के निवेश और लगभग 50 हजार रोजगार सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। उद्योगों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। यदि किसी अपराधी या माफिया ने दुस्साहस किया तो उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ डेमोग्राफिक डिविडेंड है और ‘टीम यूपी’ के प्रयासों से अब निवेश एनसीआर तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में तेजी से फैल रहा है।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES