Breaking News

टैबलेट पाकर खुशी से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, बोले-पढ़ाई आसान होगी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया, टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, बोले-पढ़ाई आसान होगी।
टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रधानाचार्य रोहित सिंह के साथ फार्मेसी की डायरेक्टर भी रही। रोहित सिंह ने कहा कि सरकार डिजिटल रूप से छात्रों को सशक्त बना रही है। वर्तमान और आधुनिक प्रवेश में वैज्ञानिक संसाधनों के साथ तालमेल करके ही छात्र आगे बढ़ सकते हैं। रोहित सिंह ने बताया कि सरकार छात्रों के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। कौशल विकास करके छात्र अपनी अभिरुचि के क्षेत्र में जा सकता है। जिसके माध्यम से स्वतंत्र रोजगार स्थापित कर सकता है। विभिन्न कंपनियों में नौकरी भी पा सकता है। इस कार्यक्रम में फैसल, समीर बाजपेई, अभिषेक वर्मा, आयुष यादव, राहुल यादव आदि अध्यापक मौजूद रहे, जिनकी भूमिका अति महत्वपूर्ण रही है।
सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट लखनऊ के चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा कि डिजिटलीकरण के युग में छात्र- छात्राएं टेबलेट/ स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते है।

Check Also

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आए अधिवक्ता आदर्श कुमार, राहत सामग्री और भोजन से बांट रहे उम्मीद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES