Breaking News

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम श्रृंखला सात का निर्गम मूल्य तय

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 24 अक्टूबर। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम श्रृंखला सात का निर्गम मूल्य 4765 प्रति ग्राम तय किया है। वित्त मंत्रालय ने आज यहां बताया कि निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,765 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से करते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए
सरकार की दिनांक 21 अक्टूबर की अधिसूचना के अनुसार, निपटान तिथि 02 नवंबर के साथ सॉवरेन गोल्ड बांड 2021-22 (श्रृंखला सात ) 25-29 अक्टूबर की अवधि के दौरान अभिदान के लिए खोले जाएंगे।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *