वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 01 सितम्बर। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट एवं अयोध्या स्टेशनों पर स्टेशन की आधारभूत संरचना में परिवर्तन करते हुए अनेक प्रकार के विकास कार्य एवं परियोजनाओं को साकार स्वरुप प्रदान करने की दिशा में अविराम गति से कार्य किया जा रहा है। इन समस्त विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए
आज दिनांक 01 सितम्बर 23 को मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए इस रेलखंड के निरीक्षण के दौरान, मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार, ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि को परखा एवं इस रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण के कार्यों की समीक्षा की एवं अयोध्या कैंट तथा अयोध्या जं. स्टेशनों पर पहुंचकर समस्त प्रगति कार्यों से अवगत हुए।