Breaking News

राजकुमार अध्यक्ष, अजीत, विष्णु, अलोक महामंत्री और अनिल सेठ को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, RSM ने दी बधाई

– जौनपुर स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी चुने गए
– राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
जौनपुर । आज स्वर्णकार समाज की एक चुनावी बैठक नन्हे लाल वर्मा की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान / आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे चयन मंडल के सदस्य मानिक चन्द सेठ, चंद्रप्रताप सोनी, मुन्नालाल सेठ, विनय बरौतिया, अशोक सेठ एडवोकेट ने आपस मे विचार विमर्श करके अध्यक्ष पद के लिये राजकुमार सेठ व महामंत्री के लिये अजीत सोनी, विष्णु सेठ, आलोक सेठ व कोषाध्यक्ष के लिए अनिल सेठ का नाम प्रस्तावित किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने करतल ध्वनि से सबके नामो पर सहमति व्यक्त की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नन्हे लाल वर्मा ने कहा कि राजकुमार सेठ सर्राफा एसोसिएशन के भी अध्यक्ष है, इसलिये उन्हें संगठन में कैसे कार्य किया जाता है उनको बखूबी अनुभव है। और आशा करते है कि इनके अध्यक्ष बनने से स्वर्णकार समाज को और बल मिलेगा और मजबूती से स्वर्णकार समाज एकजुट होकर कार्य करेगा।
नवचयनित अध्यक्ष, महामंत्री, व कोषाध्यक्ष ने उपस्थित समाज के बंधुओं को भरोसा दिलाया कि समाज ने हमलोगों को जो जिम्मेदारी दिया है, उसको हम बखूबी निर्वहन करेंगे।
बैठक में स्वर्णकार समाज के बंशीधर वर्मा, राजू सेठ, महेश सेठ, धर्मेंद्र सेठ, निरंजन वर्मा, राजकुमार सेठ, कल्लू, विनोद सेठ, ओमप्रकाश सोनी, प्रभात सेठ, सचिन सोनी, मनीष सेठ, सुनील सेठ, संतोष सेठ, आशीष सोनी, सतेंद्र वर्मा, बल्ला सेठ, अनिल वर्मा, मनोज वर्मा, दिनेश वर्मा, सुरेश कुमार सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन राजकुमार सेठ ने किया। नन्हे लाल वर्मा ने समाज के सभी लोगो का धन्यवाद किया।
स्वर्णकार समाज के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने जौनपुर में सभी नव पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई दी और आशा किया की उनके नेतृत्व में समाज और उन्नति करेगा। संगठन के संस्थापक अजय कुमार स्वर्णकार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच जौनपुर कि नव कमेटी को सदा सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Check Also

दूल्हा मामी संग फरार, 14 वर्षीय भाई की जबरन शादी चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES