Breaking News

अब पर्यटकों को किफायती दरों पर मिलेगा रोमांचक जंगल सफारी का अनुभव : मंत्री जयवीर सिंह

– दुधवा नेशनल पार्क के लिए यूपीएसटीडीसी ने घोषित किए किफायती जंगल सफारी टूर पैकेज
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ।
दुधवा नेशनल पार्क की हरियाली, दुर्लभ वन्य जीवों और रोमांचक जंगल सफारी का अनुभव अब पर्यटकों को किफायती दरों पर मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों, परिवारों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक रात और दो दिन के पांच विशेष बजट टूर पैकेजों का ऐलान किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन पैकेजों से इको टूरिज्म और जंगल सफारी को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए रोमांच के नए द्वार खुलेंगे।
मंत्री ने बताया कि यूपीएसटीडीसी द्वारा तैयार ये पैकेज 15 दिसंबर 2025 से लखनऊ के होटल गोमती से शुरू होंगे। पैकेज स्टैंडर्ड से लेकर प्रीमियम श्रेणी तक उपलब्ध हैं, जिनमें टेम्पो ट्रैवलर, सेडान कार और इनोवा से यात्रा की सुविधा दी गई है। प्रति व्यक्ति किराया 4,751 रुपये से शुरू होकर 6,500 रुपये तक रखा गया है, जिस पर पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त होगा। दुधवा पहुंचने पर पर्यटकों के ठहरने के लिए जंगल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आरामदायक होटल की व्यवस्था की गई है।
यात्रा के दौरान पर्यटकों को स्वादिष्ट भोजन, चाय, पानी की बोतल, अलाव, अनुभवी गाइड और रोमांचक जंगल सफारी का अनुभव मिलेगा। कुछ पैकेज विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि युवा पीढ़ी प्रकृति और वन्य जीवन के प्रति जागरूक हो सके।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने कहा कि दुधवा टूर पैकेज राज्य में इको और वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को नई दिशा देंगे। इससे स्थानीय रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सतत पर्यटन को मजबूती मिलेगी। पैकेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES