Breaking News

लखनऊ मंडल ने अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चमकाया नाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर रेलवे के जगाधरी वर्कशॉप में 5 दिसंबर को आयोजित अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत)–2025 में लखनऊ मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में दिल्ली डिवीजन, मुख्यालय, फिरोजपुर, लखनऊ, अंबाला, अमृतसर वर्कशॉप, मुरादाबाद, चारबाग लोको और आलमबाग कैरिज एंड वैगन सहित विभिन्न इकाइयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, सुगम गायन, सुगम वादन और लोकगायन की श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लखनऊ मंडल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। लखनऊ मंडल से अनुराग मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक शाखा, ने शास्त्रीय वादन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उनके पुत्र अथर्व मिश्रा ने शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टीटीआई राघवेंद्र जी ने सुगम वाद्य यंत्र श्रेणी में तृतीय पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की भागीदारी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सांस्कृतिक अधिकारी अरिमा भटनागर के मार्गदर्शन में हुई। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों की प्रतिभा के साथ टीम भावना और संगठनात्मक समन्वय को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES