Breaking News

व्यापारी अब राजनीति में भी अपनी ताकत बढ़ाएं, मजबूत संगठन बनेगा सुरक्षा कवच : संजय गुप्ता

– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, जनता मार्केट, गोमती नगर इकाई “के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा की ली शपथ।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि व्यापारी राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखें और अपनी राजनीतिक ताकत मजबूत करें। इससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने में मदद मिलेगी। वह मंगलवार को गोमती नगर स्थित जनता मार्केट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मलिक टिम्बर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में संजय गुप्ता ने जनता मार्केट की नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की धुरी हैं और समाज के जिम्मेदार वर्ग के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने व्यापारियों से अपनी एकजुटता मजबूत करने और मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में पहचान स्थापित करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव में जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। नवगठित इकाई में रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार वर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री और नरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों से व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने व्यापारियों को कारोबार के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, हरजिंदर सिंह, डॉ. साकेत चतुर्वेदी, श्याम सुंदर अग्रवाल, अंशु श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला और मनीष पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 अक्टूबर तक जमा करें रैंक कार्ड

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *