Breaking News

उत्तरायणी कौथिग: कौथिग में बिखरी उत्तराखण्डी गानों एवं नृत्य की इन्द्रधनुषी छटा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग में उत्तराखण्ड के मषहूर लोकगायक रहे स्व0 प्रहलाद मेहरा व स्व0 पप्पू कार्की के नाम रही। जिसमें प्रहलाद मेहरा के पुत्र कमल मेहरा ने एैजा मेरा दानपुरा……हाट की कालिका मैया……शेरू मर्तोलिया ……. पप्पू कार्की के पुत्र दक्ष कार्की ने उत्तरायणी कौथिग लागी रौ…..,चम्पावते की रक्षिमी बाना…… हिरा सम्दणी ……सुन्दर गानों पर अपनी रंगारग प्रस्तुतियों से दर्षको को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय (14 से 23 जनवरी ) उत्तरायणी कौथिग-2025 के “पंचम् दिवस” के प्रथम सत्र में लखनऊ, विभिन्न क्षेत्रों से आए 7 पारंम्परिक वेष भूषा में झोड़ा दलों की प्रस्तुतियां आयोजित की गयी। जिसमें दल जिसके दलनायिका हेमा वांणगी के नेतृत्व में देवभूमि जनसरोकार समिति लखनऊ ग्रुप, द्वितीय दल नायिका चित्रा काण्डपाल के नेतृत्व में गोमती नगर षाखा, तृतीय दलनायिक सविता बिष्ट के नेतृत्व में इन्दिरा नगर सुगामऊ, चतुर्थ दलनायिका दीपा पाण्डेय के नेतृत्व में इंदिरा नगर-2, पांचवा दलनायिका सोनू जोशी के नेतृत्व में इन्दिरा नगर टीम बी, छठा दलनायिका सोनिया बिष्ट के नेतृत्व में मायापुरी कल्याणपुर व सांतवा दलनायिक मंजु पाण्डेय के नेतृत्व में आलोक नगर कल्याणपुर के कलाकारों ने शानदान पांरम्परिक उत्तराखण्डी गानों पर झोड़ा चांचरी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पहाड़ी धुनों पर देषी ठुमका प्रतियोगिता में कुर्मांचल नगर से माही वेलफेयर, इन्दिर नगर सुगामऊ से दीपा पाण्डेय, इन्दिरा नगर -2 से सविता बिष्ट, नीलमथा से पिंकी नौटियाल व कुर्मांचल नगर से रेनू काण्डपाल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता पहाड़ की आवाज में गोविन्द बोरा, मंजू पाण्डेय, प्रतिभा सती, हर्षिता काण्डपाल व दिव्यांषु जोषी ने प्रतिभाग लिया, प्रतियोगिता के प्रायोजक चंचल सिंह बोरा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नवोदित गायक कलाकारों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को उभारना है।

Check Also

परेड में ‘वंदे मातरम्’ थीम पर जन भवन की झांकी और बैण्ड बना आकर्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES