Breaking News

लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश की नेत्र दान महादान रैली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। आज आशियाना क्षेत्र में नेत्रदान जागरुकता रैली अभियान लायंस क्लब लखनऊ प्रकाश के लायन जीपी गुप्ता एवं अंजू गुप्ता द्वारा आशियाना के जोनल पार्क में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के प्रथम उपमंडलाधीश लायन रामचंद्र मिश्रा, लायन विनीत श्रीवास्तव, रेहाना होडा, राकेश सिंघल, रीजन चेयर पर्सन स्मिता सिंह, अर्चना अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल व अन्य क्लबो के सदस्य मौजूद थे। इस रैली में आशियाना क्षेत्र के पार्षद कमलेश सिंह, अवध सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष वर्मा, कैट बिहार के प्रेसिडेंट, अशोक कुमार वर्मा, ने अपनी उपस्थिति बढ़ाई और नेत्रदान के बारे में सभी को जागरूक किया। इस रैली में नेत्रदान के इच्छुक लोगों ने नेत्रदान के फॉर्म भरे, साथ ही इस रैली में नेत्रदान जागरुकता के पंपलेट भी बांटे गए। इस रैली में बताया गया कि कैसे, किसी की अंधेरी दुनिया में आप रोशनी ला सकते हैं, उसे जीवन दान दे सकते है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *