Breaking News

आरएलडी यूपी की सक्रिय सदस्यता अभियान में जुटे अनिल दूबे – रोहित अग्र्वाल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
मैनपुरी। संगठन एवं सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और रोहित अग्रवाल का आज करहल जनपद मैनपुरी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पूरे जनपद में अभियान चलाए तथा आने वाले जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी करें। पार्टी जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी पूर्वांचल बुंदेलखंड एवं मध्य उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरह मजबूत बनाने में लगे हैं और 2027को लेकर पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है।
मथुरा में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित होने जा रहे अनिल दुबे और उनके संग रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल भी रहे। अनिल दुबे ने कहा कि बैठक में राजनीतिक आर्थिक जातीय जनगणना महिला आरक्षण सक्रिय सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी होंगे। मैनपुरी के अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे की अगुवाई में हुए स्वागत एवं अभिनंदन के लिए श्री दुबे ने आभार व्यक्त किया।

Check Also

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES