Breaking News

डा. राधाकृष्णन का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : केशव प्रसाद मौर्य, Dy.C.M.

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनका पूरा जीवन ही एक सन्देश है।
श्री मौर्य ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के सुधार और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और अपने विचारों से समाज, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरणा दी।
उपमुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते बल्कि समाज को सही दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। समाज ने शिक्षकों को सम्मान और श्रद्धा के साथ सदैव विशेष स्थान दिया है।
उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को ऐसे व्यक्तित्वों के बारे में बताएं जिन्होंने संघर्ष और मेहनत से जमीन से जुड़कर सफलता प्राप्त की। साथ ही छात्रों को इतिहास और संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। श्री मौर्य ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होगी जब वह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES