Breaking News

सीएम योगी की बड़ी सौगात, सभी शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा तोहफ़ा देते हुए ऐतिहासिक घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के सभी शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ वित्त पोषित विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरकार ने शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी इस सुविधा से जोड़ने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं और उनकी अथक सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से प्रदेश के लगभग 9 लाख शिक्षक परिवार लाभान्वित होंगे और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद उनका मानदेय बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
शिक्षक दिवस पर की गई इन घोषणाओं से शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षा जगत ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES