Breaking News

ग्राम चैपालो के मिल रहे हैं, सार्थक परिणाम – केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम चैपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं और काफी हद तक लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।
ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश की 1561 ग्राम पंचायतों की ग्राम चैपाल में 5930 प्रकरणो का निस्तारण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 23 से अब तक प्रदेश की 49444 ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपालो का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 36लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 2लाख 41हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *