Breaking News

बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा के लिए चारों प्रान्तों के रथ रवाना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 29 सितम्बर । बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सभी चारों प्रान्तों में 30 सितम्बर को प्रारम्भ होगी। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने सभी प्रान्त प्रमुखों की उपस्थिति में चारों प्रान्तों के रथ को शुक्रवार को सेक्टर डी अलीगंज से विधिवत पूजा—पाठ के बाद रवाना किया। अवध प्रान्त की शौर्य जागरण यात्रा का शुभारम्भ अयोध्या से विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय करेंगे। वहीं गोरक्ष प्रान्त की यात्रा का शुभारम्भ मखौड़ा धाम से होगा। काशी प्रान्त की शौर्य जागरण यात्रा रेनूकूट से प्रारम्भ होगी। इसके अलावा कानपुर प्रान्त की शौर्य जागरण यात्रा झांसी से प्रारम्भ होगी। इन चारों प्रान्तों की शौर्य जागरण यात्राओं का समापन 10 अक्टूबर को काशी में विशाल जनसभा के साथ होगा। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि अयोध्या से अब हनुमान जी काशी जायेंगे। उन्होंने बताया कि हिन्दू युवाओं में शौर्य का जागरण करने और अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जाग्रत करने के लिए देशभर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। अमर बलिदानियों क्रांतिकारियों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिन्दू युवा संकल्पित हों। हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति श्रद्धा जाग्रत हो, उसके वैज्ञानिक महत्व को हम सभी जानें समझें। इसलिए सभी प्रान्तों की यात्राएं उस प्रान्त के ऐतिहासिक स्थलों,क्रान्तिकारियों व महापुरूषों से जुड़े स्थलों पर भी जायेगी।

Check Also

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES