Breaking News

रविदास जयंती पर अवकाश का स्वागत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत आभार व्यक्त किया है ।
डा. निर्मल ने कहा है कि संत रविदास लाखों करोड़ों वंचित जमात के मार्ग दर्शक हैं । डा. आंबेडकर साहब संत रविदास को अपना गुरु मानते थे । डा. निर्मल ने कहा है कि जहाँ एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संत रविदास के नाम पर बने भदोही जिले से संत रविदास का नाम हटा कर उनका अपमान किया था वहीं योगी सरकार ने उनकी जयंती पर अवकाश घोषित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *