Breaking News

राजकीय यूनानी चिकित्सालय के भवन तथा बाउन्ड्रीवाल के निर्माण हेतु 52.974 लाख रूपये स्वीकृत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय यूनानी चिकित्सालय, भद्दीखेड़ा, लखनऊ के भवन तथा बाउन्ड्रीवाल के निर्माण हेतु प्रथम किश्त के रूप में 52.974 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस सम्बंध में आयुष विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि निदेशक यूनानी सेवाएं एवं सम्बंधित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि प्रायोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य कराया जायेगा। कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी निदेशक, यूनानी सेवाएं, सम्बंधित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था की होगी। निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण निदेशालय स्तर से ससमय किया जायेगा। चिकित्सालयों में मरीजों हेतु पेयजल की समुचित व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था भी की जाय।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *