Breaking News

निजीकरण के विरोध में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने वर्क टू रुल का किया आव्हान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। निजीकरण के विरोध में आये विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने वर्क टू रुल का किया आव्हान किया है।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ (VTKESUP) के केन्द्रीय अध्यक्ष वि0के०सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल का निजीकरण किया जा रहा है, जिसपर जल्द रोक लगनी चाहिए। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने निजीकरण के विरोध में वर्क टू रुल का आव्हान किया है। जिस कारण मै अपने पर्सनल नंबर, एंड्रॉयड फोन और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल विभागीय कार्यों में (ब्रेकडाउन छोड़कर) नहीं करूंगा। आप व्यवस्था दीजिए हम कार्य कर रहे हैं और करेंगे। विभागीय हित में उपरोक्त चीजों का प्रयोग स्वयं के निर्णय से किया गया था जो कि अब नहीं किया जाएगा। इससे किसी भी विभागीय नियम का उल्लघंन नहीं होता है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *