Breaking News

यूपी कांग्रेस ने 50 वीं स्वर्ण जयंती विजय दिवस समारोह पूर्व सैनिकों के साथ बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 50 वीं स्वर्ण जयंती विजय दिवस समारोह बड़े हर्षाेल्लास के साथ बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित वीरता पुरूस्कार प्राप्त सैनिकों, शहीद सैनिकोें की वीर नारियांे, युद्ध विकलांग सैनिक तथा पूर्व सैनिक भारी संख्या में उपस्थित थे। इस स्वर्णं जंयति समारोह में पूरा हाल खचाखच भरा था। इस अवसर पर वीरता प्राप्त पुरूस्कार विजेता, वीर नारियों और सैनिक जो सन 1971 में भाग लिए थे। उनको सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिक विभाग के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके आश्रित उपस्थित थे। इस समारोह में राजेश तिवारी सलाहार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, बृजेंद्र कुमार सिंह ने इस सभा का संचालन किया इस सभा में एयर मार्शल अशोक गोयल चेयरमैन पूर्व सैनिक विभाग, कर्नल भरत सिंह, कर्नल म के कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश तथा वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्र, वाइसयरमैन राजेश कुमार राय, सुरेन्द्र सिंह, आदि ने अपने विचार 1971 के युद्ध में जो खुद उस युद्ध में शामिल थे हिस्सा लिए थे, ने अपने विचार व्यक्त किया यह जो संसार के इतिहास में श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में और मानिक साहब के रणनीतिक कौशल के कारण मात्र 13 दिनों में एक बांग्लादेश का उदय किया, इस समारोह में करीब 500 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और सम्मान के साथ समापन किया गया।

Check Also

राज्यसभा से भी खाली होने की कगार पर बसपा, राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे पर भी उठेंगे सवाल

– 1997 में मिला था बसपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES