Breaking News

राष्ट्रव्यापी बैंक इम्प्लॉयीज हड़ताल की सफलता पर ताहिर अली ने बधाई दी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 दिसम्बर। पंजाब नेशनल बैंक इम्प्लॉयीज यूनियन (यूoपीo) के मंत्री ताहिर अली ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूनाइटेड फोरम आफ् बैंक यूनियंस (यूoएफoबीoयूo) के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन आज दिनांक 16 दिसंबर को लखनऊ नगर के विभिन्न बैंकों की भिन्न-भिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी साथियों ने स्टेट बैंक आफ् इंडिया की मुख्य शाखा मोती महल के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा दो बैंकों के निजीकरण के निर्णय को इस शीतकालीन सत्र में मूर्त रूप देने के सम्बन्धी कानून जिसे बैंकिंग ला संशोधन बिल का नाम दिया गया है, उसका पूर्ण रूप से बहिष्कार एवं विरोध करने हेतु एक विशाल सभा एवं प्रदर्शन किया गया।
सभा में वक्ताओं ने हड़ताल को शत् प्रतिशत सफल बनाने हेतु सदस्यों को धन्यवाद एवं बधाइ दी।

Check Also

हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उतारेगी भाजपा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *