Breaking News

इस्कॉन भारत के प्रमुख गुरू महाराज को इस्कॉन लखनऊ मे दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों के साथ इस्कॉन भारत के प्रमुख श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी जो श्री श्री राधा श्याम सुन्दर की नित्य लीला मे दिनाँक 05-05-24 को प्रवेश कर गए है, उन्हें इस्कॉन मन्दिर, लखनऊ मे पुष्पांजलि एवं विरह श्रद्धांजलि दी गयी।
अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि हमें गुरू महाराज जी द्वारा दी गयी शिक्षाओं को अपने आचरण मे उतारकर मन्दिर अध्यक्ष, शिक्षागुरू एवं अधिकारियों के दिशा निर्देशन मे सेवाएं करते हुए समाज में कृष्ण भावनामृत का प्रचार करना चाहिए एवं गुरू महाराज को प्रसन्न करने के लिए श्रील प्रभुपाद द्वारा रचित साहित्यों, ग्रंथों एवं श्रीमद भगवत गीता का वितरण करने में बढ़-चढ़ हिस्सा लेना चाहिए यही गुरू महाराज को वास्तविक श्रद्धांजलि होगी, तत्पश्चात मन्दिर एवं शहर भर से आये गणमान्य भक्तों ने गुरू महाराज के गुणगान मे दो शब्द श्रद्धांजलि के रूप मे अर्पित किये, साथ ही साथ उपस्थित भक्तों ने गुरू महाराज का विरह कीर्तन द्वारा चिंतन किया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *