Breaking News

एनयूजे ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, सीडीओ- नगर आयुक्त व उप निदेशक सूचना ने किया शुभारंभ

– जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर सीडीओ, नगर आयुक्त व उप निदेशक सूचना ने दिलाई शपथ
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत राजधानी लखनऊ के पत्रकारों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नया इतिहास रचा।
नगर निगम लखनऊ के सहयोग से नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की अगुवाई में इस रैली का शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम गेट पर लखनऊ के सीडीओ अजय जैन, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का समापन जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर हुआ, जहां दोनों अधिकारियों ने उप निदेशक सूचना मधु तांबे के साथ सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
लोकतंत्र के महापर्व में देश में लखनऊ के पत्रकारों ने मतदाता जागरूकता रैली जैसे अभिनव प्रयास किया। एनयूजे, उत्तर प्रदेश के संरक्षक प्रमोद गोस्वामी, के बक्श सिंह, सुरेंद्र कुमार दुबे एवं अजय कुमार के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चैहान, अरुण शुक्ला, दुर्गेंद्र चैहान के नेतृत्व में बुधवार शाम को भव्य रैली निकली।
रैली का संचालन लखनऊ जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य, महामंत्री पद्माकर पांडेय एवं कोषाध्यक्ष अनुपम पांडेय ने किया। इस दौरान लखनऊ के उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा, उपाध्यक्ष संगीता सिंह, अरुण शर्मा टीटू, मंत्री नागेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अश्विनी जायसवाल, मंत्री गरिमा सिंह, मनीष वर्मा, अमित सिंह, आलोक श्रीवास्तव, धीरेन्द्र मिश्र, सदस्य रूपेंद्र उपाध्याय, डॉ राजेश वर्मा, शरद कांत सहाय, क्षितिज भारद्वाज, संजीव शुक्ला, अखिलेश मयंक, अलोक, पियुष द्विवेदी, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
एनयूजे (इंडिया) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि देश में पहली बार वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पत्रकार समाज भी पीछे न रहें, इसलिए महनीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महामंत्री संतोष भगवन ने बताया कि लखनऊ और आसपास के जनपदों में कार्यरत मीडियाकर्मियों ने भी सहभागिता सुनिश्चित की। एनयूजे, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अनुपम चैहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता मुहिम का हिस्सा बनकर पत्रकारों ने भी अपने नागरिक होने का कर्तव्य निभाया।

Check Also

पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आन्दोलन का आगाज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। पुरानी पेश्ंान योजना की बहाली के चलाये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES