Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच गोरखपुर इकाई की बैठक सोल्लास संपन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
गोरखपुर 20 दिसंबर। विगत दिवस दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच, गोरखपुर इकाई की बैठक मैत्री महल सिंघड़िया चौक पर संम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि संरक्षक व गोरखपुर नगर निगम के उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष गोरखपुर शहर विधानसभा के प्रभारी विवेकानंद वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पल्लू ने किया।
उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने संगठन की प्रशंसा करते हुए समाज की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन व समाज के विकास हेतु बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो पर बल दिया। प्रभारी विवेकानंद वर्मा ने भी राजनीति में स्वर्णकार समाज की भागीदारी अधिक से अधिक हो, इस पर बल दिया।
बैठक में संगठन का विस्तार शीघ्र करने और समाज की समस्याओं का निराकरण कैसे हो तथा आगामी विधानसभा व निकाय चुनावों में अपने समाज के लोगो की मदद की जाए तथा चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी कैसे हो, इन सब बातों पर सभी ने गंभीरता पूर्वक अपने अपने विचार रखे।
मण्डल महासचिव आशीष वर्मा व महानगर अध्यक्ष हरिद्वार वर्मा ने गोरखपुर मंडल को मजबूत करने हेतु संगठन की सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।
बैठक में संरक्षक विनोद सर्राफ, मंडल सचिव गिरिजेश वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अरविंद वर्मा, जिला महासचिव संतोष वर्मा, जिला सचिव विवेक वर्मा, कृष्कान्त वर्मा, उमेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा (बबलू जी ), जिला उप सचिव राजेश वर्मा, अमित वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा, राजेश वर्मा, महानगर महासचिव राहुल वर्मा (सौरव), महानगर सचिव अरुण वर्मा, रितेश वर्मा, अरविंद वर्मा, राहुल वर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा सहित समाज व संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES