Breaking News

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
मेरठ 22 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के 33वें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत एवं उपलब्धियों का दिन है। इस अवसर पर राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में 01 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 50 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 02 चौ0 चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 153 कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया। इसके साथ ही कुल 127961 छात्र-छात्राओ को उपाधियां मिली, जिसमें 42492 छात्र व 85496 छात्राएं हैं।
राज्यपाल ने कहा कि दीक्षान्त समारोह उन विद्यार्थियों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, जिन्हें आज उपाधि मिली है, यह दिन नए भारत के निर्माण में अग्रसर हो रही छात्र शक्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर सुविधा सम्पन्न बनाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में प्राइमरी पाठशाला के आमंत्रित बच्चों को राज्यपाल ने उपहार स्वरूप पुस्तकें, बैग एवं मिष्ठान वितरित किये।
उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की मेधा शक्ति विश्व में अपना प्रदर्शन कर रही है। विदेशों से विद्यार्थी आकर उत्तर प्रदेश में पढ़ रहे हैं। आज विदेशों के उच्च स्तरीय विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में भी अपना कैम्पस खोल रहे हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा के लिये हब बनें।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *