Breaking News

ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से कोविड संक्रमण नियंत्रित : मुख्यमंत्री

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने नये वैरिएंट की रोकथाम के लिए भारत सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 14 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 216 है।

Check Also

सदन की गरिमा और सुचारू संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग जरूरी : सतीश महाना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES