Breaking News

हिन्दुओं की एकजुटता को लेकर हिन्दू महासभा ने उठाए कई कदम

– प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ व रविवार को बैठक करने का निर्णय
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी के उत्तर प्रदेष पदाधिकारियों, जिला, नगर एवं मण्डल अध्यक्षों की हुयी बैठक में हिन्दुओं में एकजुटता के लिये प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्र के मन्दिरों में हनुमान चालीसा का पाठ और प्रत्येक रविवार को जनता के बीच निरन्तर बैठकों के करने का निर्णय लिया है। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बैठक में पार्टी की सभी इकाईयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देषित करते हुये कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जनता से सीधे मिलने के साथ-साथ सोषल मीडिया के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कुर्सी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा पूरे देशभर से वर्चुअली पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुये। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने इस मौके पर हिन्दू महासभा त्रिदंडी की वेबसाइट का शुभारंभ करते हुये कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिये सोशल मीडिया एक सषक्त माध्यम है इसीलिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने आपको डिजिटली मजबूत करना होगा। बैठक के दौरान पूर्वांचल युवक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने हिन्दुओं की एकजुटता के लिये नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्र के मन्दिरों में हनुमान चालीसा का पाठ और रविवार को आम हिन्दुओं जनों के साथ बैठकों को करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *