Breaking News

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ करेगी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ करेगी। भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत नगर, गांव, गली, मुहल्लों, मजरों, चैपालो सहित सार्वजनिक स्थानों पर सेवा कार्य करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यो के साथ सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जो सेवा परमो धर्मः के संदेश के साथ 02 अक्टूबर तक चलेंगे।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी जगत प्रकाश नड्डा, सुनील बंसल तथा के. लक्ष्मण ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना रचना को साझा किया। वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारी भूपेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सम्मिलित रहे। संजय राय ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भूपेन्द्र सिंह चैधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल तथा बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, नगर निगम के महापौर व सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, ब्लाक प्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रमों को गति प्रदान करेंगे और स्वच्छता संदेश के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। 17 से 19 सितम्बर तक सभी जिलो में रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएगें।
श्री राय ने बताया कि प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़ा की टोलियां गठित की जा चुकी है। आगामी 16 सितम्बर को सभी जिलो में कार्यशालायें आयोजित की जाएगीं।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES