Breaking News

हिन्दू बनकर सद्दाम ने विधवा को प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन उत्पीड़न, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सोनभद्र। अभिषेक बना सद्दाम ने एक विधवा हिन्दू महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसका पहले यौन उत्पीड़न किया। फिर सच्चाई पता चलने के बाद आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले का डीजीपी कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है।
ज्ञात हो कि राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। उसे एक बेटा भी हुआ, मगर इसके कुछ दिनों बाद वह विधवा हो गई फिर वह वर्ष 2016 में अपनी मौसी के घर आ गई। इसी दौरान उसका संपर्क एक युवक से हुआ, जिसने अपना नाम अभिषेक बताया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान उसने महिला का वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो दिखाकर उसे धमकाने लगा। वह लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में महिला को पता चला कि अभिषेक का असली नाम सद्दाम है।
आरोप है कि अभिषेक ने खुद को हिंदू बताकर उसे झांसे में लिया था। मामला उजागर होने के बाद सद्दाम शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। गत सितंबर में उसने अपने घर के पास महिला को बुलाकर यौन उत्पीड़न किया। शादी की बात पर उसके साथ मारपीट की और भगा दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी सद्दाम पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES