Breaking News

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान, सेवानिवृत्त प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह का सारस्वत अभिनंदन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रतापगढ़ 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा जनपद के सदर ब्लाक के अंतर्गत पूरे माधव सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में 12 शिक्षकों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया साथ ही इंटर कॉलेज इसीपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह का सारस्वत अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन कुंवर बहादुर सिंह, सचिव लायन राजेश बहादुर पाल, कोषाध्यक्ष लायन अरविंद सिंह, प्रशासक लायन संतोष भगवन, डायरेक्टर लायन रामेश्वर पांडे, लायन लाल जी चौरसिया, लायन डॉ क्षितिज श्रीवास्तव, लायन आर. बी. सिंह, लायन दिनेश प्रताप सिंह तथा ओम प्रकाश सिंह ने माँ सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तथा पूर्व राष्ट्रपति के जीवन कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। परिसर में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
लायंस क्लब द्वारा सम्मानित शिक्षक राजेश बहादुर सिंह, वासुदेव तिवारी, सुभाष सिंह, डॉ राव विक्रम सिंह, संजीव कुमार पांडे, विवेक कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडे, संतोष कुमार शर्मा, डॉ अनिल कुमार तिवारी, आलोक द्विवेदी, राम अवध पांडेय, शिशिर कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर बहादुर सिंह व संचालन संतोष भगवन ने किया।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES