Breaking News

देवा रोड व्यापारी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 5 सितम्बर। गणेशपुर देवा रोड के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई, बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे एवं नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए गणेशपुर देवा रोड आदर्श व्यापार मंडल इकाई का गठन किया।
नवगठित कार्यकारिणी में अमृतांश राज प्रभारी, प्रेमचंद वर्मा अध्यक्ष, विनीत श्रीवास्तव महामंत्री, अविरल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र गोस्वामी उपाध्यक्ष, रोबिन यादव संगठन मंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिव शरण बाजपेई, करण कुमार मेहता, प्रशांत वर्मा, कुलदीप, विशाल, राहुल, विकास चुने गए। इस अवसर पर ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष प्रकाशा पाल, मुंशीपुलिया अध्यक्ष दीपक चैहान व प्रभारी आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। नगर वरिस्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया अगले सप्ताह नवगठित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता शपथ ग्रहण करायेंगे।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *