Breaking News

28 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर : दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साधारण बसों में ऐसी महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था 28 अगस्त 2026 से लागू होगी। राज्यपाल ने योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस सुविधा का लाभ केवल 60 वर्ष से अधिक आयु की उत्तर प्रदेश की निवासिनी महिलाओं को मिलेगा। यात्रा के दौरान महिला यात्री को अपनी आयु और पहचान के लिए आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि निःशुल्क यात्रा के लिए ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। टिकट पर बस संख्या के साथ यात्रा के प्रारंभिक और गंतव्य स्थान का विवरण दर्ज होगा। इससे यात्रा का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा। परिवहन निगम प्रत्येक माह वास्तविक निःशुल्क यात्राओं का आंकड़ा तैयार करेगा और देय प्रतिपूर्ति का सत्यापित विवरण शासन को उपलब्ध कराएगा। इसके आधार पर सरकार प्रतिपूर्ति की धनराशि सीधे निगम को उपलब्ध कराएगी।
मंत्री ने बताया कि लाभार्थी महिलाओं को निःशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड जारी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। योजना से प्रदेश की बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Check Also

लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों का बढ़ा शुल्क; नो-पार्किंग में अब क्लैंप और जुर्माना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक वाहनों के एयरपोर्ट एक्सेस, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *