Breaking News

महाराजा जयसिंह ने अंग्रेजी हुकूमत को अपनी शाही अंदाज से खूब परेशान किया

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 5 सितम्बर। अलवर के महाराजा जयसिंह जी नरुका, जिन्हें अपने महल में कुत्ते रखना कतई पसंद नहीं था। एक बार लेडी वायसराय अपने कुत्ते के साथ महाराजा के शिविर में भोजन के लिए आई, तो महाराजा ने उनसे कहलवाया कि कुत्ते को बाहर छोड़कर फिर भोजन के लिए आवें, पर लेडी वायसराय अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार लेडी वायसराय को बिना भोजन किए ही जाना पड़ा।
इन महाराजा के इसी तरह के बर्ताव के कारण अंग्रेज इनसे काफी तंग आ गए थे। अंग्रेजों ने इनको गद्दी से खारिज करके विदेश भेज दिया था और इनका देहांत भी पेरिस में हुआ। बताया जाता है कि अंग्रेजों ने इनके चरित्र पर कीचड़ उछालने के लिए कई भ्रामक खबरें फैलाई जिनमें से एक ये भी थी कि इन महाराजा ने एक बार अपने घोड़े पर पेट्रोल छिड़ककर उसे मार डाला। बहरहाल, ये वही महाराजा हैं जिन्होंने प्रसिद्ध रॉल्स रॉयस कंपनी की कारों का प्रयोग कचरा उठाने में करवाया, क्योंकि वहां साधारण कपड़ों में जाने पर कर्मचारियों ने इनको बाहर निकाल दिया था।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES