Breaking News

तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड के मुद्दे पर आदर्श व्यापार मंडल डीसीपी उत्तरी से मिला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 दिसंबर। कपूरथला मार्केट के तिरुपति ज्वेलर्स के लूट कांड एवं गोलीकांड के अपराधियों को पकड़ने एवं लूटे गए सोने के आभूषणों की बरामदगी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले भुक्तभोगी व्यापारी निखिल अग्रवाल उनके परिजन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को डीसीपी उत्तरी देवेश पांडे से मिले।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डीसीपी उत्तरी से सर्राफा व्यापारी के वहां हुई लूट कांड एवं गोलीकांड प्रकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा उनसे अपराधियों को शीघ्र पकड़ने एवं माल बरामदगी की मांग की डीसीपी उत्तरी देवेश पांडे ने व्यापारियों को घटना के शीघ्र अनावरण का आश्वासन दिया तथा बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित हो कर काम कर रही हैं उन्होंने भुक्तभोगी व्यापारी सहित व्यापारी नेताओं को शीघ्र ही अच्छे परिणाम मिलने की आशा जताई।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES