Breaking News

वृद्ध महिला के लिए मददगार बने सिपाही रोहित सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
लखनऊ 11 दिसंबर। आज भी राजधानी लखनऊ पुलिस में ऐसे कई है जो सहयोग के नाम पर मिसाल कायम करते रहते है। ऐसे ही एक सिपाही रोहित सिंह है जो हुसैनगंज थाने में तैनात है, जो हमेशा गरीबों की मदद करते रहते है। विगत 6 दिसंबर को रोहित सिंह रात को ऑन ड्यूटी थे, उसी दौरान छितवापुर के निकट केकेसी कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध महिला घायल पड़ी हुई थी, उस वक्त रोहित सिंह ने अपने फोन से महिला को केजीएमयू के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि ये महिला चलती ट्रेन से गिरी है और इसके सिर में गहरी चोट थी और बाएं हाथ की हड्डियों में फ्रैक्चर था, सीटी स्कैन में ब्रेन में हेमरेज था, इलाज के बाद ये महिला होश में आ गई है, होश में आने के बाद बार-बार कटिहार और प्राणपुर, दरबा टोला जैसे शब्द बोल रही है। बच्चों का नाम कभी-कभी मिथुन और राखी और अपना नाम संतोना बता रही है। हस्बैंड का नाम सुधीर सोनूकर तीन बेटे दर्शन सोनूकर, कारू सोनूकर, विश्वास सोनूकर और बेटी का नाम मीरा सोनूकर बता रही है, इन नामों पर पूरी तरह विश्वास तो नहीं किया जा सकता परंतु इस आधार पर कटिहार प्राणपुर थाने से पूछताछ करने के लिए रिक्वेस्ट किया जा सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *