Breaking News

डॉ संजय निषाद ने 17 दिसंबर की रैली हेतु हुंकार भरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 दिसंबर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने प्रदेश कमेटी को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान में निषाद पार्टी और बीजेपी की सरकार बनाओ अधिकार पाओ सयुंक्त विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की अध्यक्षता पॉलिटिकल गॉड फादर ऑफ फिशरमैन डॉ संजय कुमार निषाद और अमित शाह, गृह एवं सहकारिता मंत्री करेंगे। इस रैली में अमित शाह मछुआ समाज को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक आरक्षण की सौगात देंगे।
श्री निषाद प्रदेश कमेटी को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी रैली को सफल बनाने के लिए हमे युद्ध स्तर पर काम करना होगा, क्योंकि 5 दिन में हमारा लक्ष्य है 25 लाख से ज्यादा की संख्या में जनता जनार्दन निषाद पार्टी और बीजेपी की संयुक्त विशाल महारैली में मुख्यतिथि अमित शाह से आरक्षण की सौगात को लेने पहुँचे।
श्री निषाद ने बताया कि यह रैली विश्व मछुआ दिवस 21 नवंबर को ही आयोजित की जानी प्रस्तवित थी, रैली टलने पर विपक्षी पार्टियो को लग रहा था कि निषाद पार्टी और भाजपा का गठबंधन में दरार आ गई है किंतु उनको यह भी समझना चाहिए था कि निषाद जिसकी नैया खैवते हैं वो पार उतारकर ही हटते हैं।
श्री निषाद ने आगामी रैली को लेकर नारा देते हुए कहा कि “मिलकर सरकार बनाएंगे-सरकार में हिस्सा पाएंगे” के तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनावों की पहली तस्वीर होगी लखनऊ में आयोजित रैली।

Check Also

एनडीआरएफ को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मान, आपदा प्रबंधन में भारत बना वैश्विक नेतृत्वकर्ता: अमित शाह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES