Breaking News

नया भारत विश्व को दिखाएगा विकास और स्थिरता की राह : ओम बिरला, अध्यक्ष, लोकसभा

– भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के 125 वर्ष पूर्ण
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कोलकाता। भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह की शुरुआत लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर उन्होंने “India@100 : An Age of New Dawn” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत के प्रगति पथ, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला।
श्री बिरला ने कहा कि पश्चिम बंगाल का इतिहास शिक्षा, साहित्य, दर्शन, स्वतंत्रता संघर्ष और उद्योग के क्षेत्र में गौरवशाली रहा है। बंगाल के महान दार्शनिकों और विचारकों ने भारतीय विचारों को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यशैली और उसके सामाजिक उत्तरदायित्व से अन्य उद्योगिक संगठनों को प्रेरणा मिली है। यह संस्था जब मारवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के रूप में प्रारंभ हुई थी, तभी से उसने देश के आर्थिक विकास में अनेक महत्वपूर्ण आयाम स्थापित किए हैं।
लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत में निवेश करना चाहता है क्योंकि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्थायी शासन प्रणाली दुनिया को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ लोकतंत्र मजबूत होता है, वहाँ नीतिगत फैसले भी स्थिर और प्रभावी होते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत आने वाले वर्षों में क्लीन और ग्रीन एनर्जी का सबसे बड़ा हब बनेगा तथा पर्यावरणीय और जलवायु संकट से जूझ रही दुनिया को समाधान की दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएँ हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES