Breaking News

स्वर्णकारों के होली मिलन समारोह में फूलों की होली और भक्ति गीतों ने समां बांधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
महाराजगंज। जनपद महाराजगंज के कस्बा नौतनवा के सोनारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें आसपास के कस्बों अड्डाबाजार, सोनौली सहित कई क्षेत्रों के स्वर्णकारों ने भी हिस्सा लिया। होली मिलन समारोह में स्वर्णकारों ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर भक्ति गीतों के साथ होली मिलन समारोह मनाया। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी, नौतनवा के जाने माने स्वर्ण व्यवसायी मनीष वर्मा एवं स्वर्ण व्यवसाईयों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी ने आयोजन में तन मन धन से बढ़ चढ़कर सहयोग करने वाले युवाओं को साधुवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने नेतृत्व कर रहे मनीष वर्मा के द्वारा अंगवस्त्र ओढाकर युवाओं आकाश वर्मा, दुर्गेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा और राजीव ठाकुर (राजा ठाकुर) का उत्साह वर्धन किया।
प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता का सूत्र बनते हैं। अतः ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। समाज हित के लिए सभी युवाओं को आगे आकर समाज उत्थान के लिए अपनी आवाज बुलंद करना चाहिए तभी स्वर्णकारों का केंद्रीय और राज्य स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। होली मिलन के इस अवसर पर सभी ने फूलों की वर्षा की और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को सम्मान दिया और भक्ति गीतों का रसास्वादन किए। गायिका ने भक्ति गीतों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया। अंत में सभी स्वर्णकारों ने साथ में बैठकर भोजन किया और एक दूसरे से विदाई ली।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES