Breaking News

महाकुंभ: चीनी, आटा और मैदा के गोदाम खाली, दूध-ब्रेड की कमी, शहर में मालवाहक वाहनों की एंट्री नहीं

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। पिछले कई दिनों से महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। वाहनों का दबाव अधिक होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर की ओर आने वाला हर रास्ता जाम हो गया। प्रयागराज में कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश नहीं हो रहा है। ऐसे में दूध-ब्रेड और सब्जी की कमी है, चीनी, आटा और मैदा के गोदाम खाली हो गए हैं।
बताते चलें कि महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। प्रयागराज में पांच दिन से लगातार कई-कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगने से व्यवस्था चरमरा गई। हाईवे पर दो घंटे की दूरी दस घंटे में पूरी हो रही है। लाखों वाहन जाम में फंसे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन जाम से निजात दिलाने में पूरी तरह से फेल नजर आया। शहर में मालवाहक वाहनों की एंट्री नहीं हो पा रही है।
दरअसल, पिछले कई दिनों से महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। वाहनों का दबाव अधिक होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर की ओर आने वाला हर रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने यातायात को संभालने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की। हालात बद से बदत्तर हो गए। पांच दिन से श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार दस किमी तक लगी दिखी। जाम में फंसकर कई घंटे रेंगने के बाद वाहनों के ईंधन खत्म हो रहे हैं। इससे स्थिति और भी विकट हो जा रही है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ शहर के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रयागराज में कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश नहीं हो रहा है। ऐसे में दूध-ब्रेड की कमी है। मेले में भी सप्लाई रुक गई है। यह सामान्य नहीं हुआ तो खाद्यान्न का संकट बढ़ सकता है। पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखी जा रही है। हालांकि सोमवार देर रात तक हालात में सुधार नजर आया। मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही। शहर में हालात सामान्य हैं।
चीनी, आटा और मैदा के गोदाम हुए खाली :
उधर, जाम के कारण शहर में मालवाहक वाहन पहुंच नहीं पा रहे। शहर की प्रमुख गल्ला मंडी मुट्टीगंज में तमाम व्यापारियों के गोदाम से चीनी, आटा, मैदा, सूजी आदि का स्टॉक तकरीबन खत्म हो चुका है। जिनके यहां माल बचा भी है वह फुटकर दुकानों की मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। थोक व्यापारियों ने कहा कि अगर अनाज लदे वाहन शहर में नहीं आए तो यहां तमाम जरूरी खाद्यान्न के लिए हाहाकार मचना तय है।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES