Breaking News

अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में आकर देश और समाज के लिए काम करना चाहिए: परिणीता सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागी दारी करना चाहिए जो देश और समाज के लिए आवश्यक है अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में आकर देश और समाज के लिए काम करना चाहिए यह बात आज यहां राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कही।
महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में बोलते हुए परिणीता सिंह ने भारत रत्न स्वर्गीय चैधरी चरण की नीतियों को जमीनी बताया तथा राष्ट्रीय लोकदल को मजदूरों किसानों की हितैषी पार्टी बताते हुए कहा रालोद हमेशा किसानों मजदूरों की आवाज रही है। मंगलवार को प्रदेष कार्यालय में रालोद अध्यक्ष ने मंजू शुक्ला, दीप माला चैधरी, राधिका रासिक को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुशीला मदान, माया देवी, सुजाता सिंह, रेखा वर्मा तथा नम्रता शुक्ला को महासचिव एवं वीना गुप्ता, हरजीत भल्ला, डोली शर्मा, लीला श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त मीरा चैधरी को क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखंड क्षेत्र, मीरा यादव को जिला अध्यक्ष लखनऊ पूनम तोमर को जिलाध्यक्ष हरदोई, कीर्ति शर्मा को महानगर अध्यक्ष मथुरा, आयशा खान को महानगर अध्यक्ष लखनऊ नियुक्त किया है।

Check Also

छठ पर्व पर घर लौट रहे थे यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 42 घायल

– हादसे में मासूम बच्चे भी घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *