Breaking News

पीएनबी ने शुरु किया `हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 अगस्त। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने रविवार को “हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत अपने वॉकथॉन का आयोजन किया। यह पहल आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान से प्रेरित था जिसका उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय नागरिकों के दिलों के करीब लाना है। पीएनबी के द्वारका स्थित मुख्यालय से शुरु हुए इस वॉकथॉन में पीएनबी के MD एवं CEO अतुल कुमार गोयल ने बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों के साथ भाग लिया |
इस अवसर पर बोलते हुए श्री गोयल, ने कहा: “हमें पीएनबी वॉकथॉन के माध्यम से `हर घर तिरंगा’ अभियान को मनाते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह वॉकथॉन हमारे देश के उन वीर शहीदों का सम्मान है जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया | यह वॉकथॉन हमें देश को समावेशी, सहिष्णु और आत्म-निर्भर बनाने के हमारे समर्पण की भी याद दिलाता है। इस दिन को और भी अधिक यादगार बनाने और हमें अपनी मातृभूमि का बेहतर नागरिक बनने का स्मरण कराने के लिए हम अपने देश के नागरिकों से उनके घरों पर तिरंगा प्रदर्शित करने का अनुरोध करते हैं।”

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ से “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को संवहनीय वित्तपोषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES