वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी )/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 अगस्त। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा के वर्ष.2023 का द्वितीय सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। इस बाबत आज एक प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पांच उपवेशनों मे सदन की कार्यवाही कुल 30 घण्टे 23 मिनट चली। जिसमें 40 और 20 मिनट, दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। 3348 प्रश्नों में स्वीकृत 361 प्रश्न तारांकित हुए। सरकार से वक्तव्य मांगने वाले नियम.51 के अन्तर्गत 608 सूचनाएं प्राप्त हुई। नियम.300 के अर्न्तगत कुल प्राप्त सूचनाओं की संख्या ळब् 13 स्वीकृत सूचनाएं 04 अस्वीकृत 09 रही। नियम.301 के तहत कुल 450 सूचनाओं में 279 स्वीकृत एवं 171 अस्वीकृत हुई। इस सत्र में कुल.524 याचिकाएं प्राप्त की गयी। जिसमें 387 ग्राह्यता के उपरान्त स्वीकार की गयी।
1. उ0प्र0 दण्ड विधि ;अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमनद्ध ;संशोधनद्ध विधेयक 2023
2. उ0प्र0 नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि ;संशोधनद्ध विधेयक 2023
3. उ0प्र0 नगर पालिका ;संशोधनद्ध विधेयक 2023
4. उ0प्र0 कृषि उत्पादन मण्डी ;संशोधनद्धविधेयक 2023
5. उ0प्र0 नगर योजना और विकास ;संशोधनद्धविधेयक 2023
6. उ0प्र0 माल और सेवा कर ;संशोधनद्धविधेयक 2023
7. उ0प्र0 निजी विश्वविद्यालय ;संशोधनद्धविधेयक 2023
8. उ0प्र0 निजी विश्वविद्यालय ;द्वितीय संशोधनद्ध विधेयक.2023
9. उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक.2023
10. उ0प्र0 कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय ;संशोधनद्धविधेयक 2023
11. उ0प्र0 जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यागं राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2023
12. उ0प्र0निजी विश्वविद्यालय ;तृतीय संशोधनद्धविधेयक 2023
13. उ0प्र0राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज ;संशोधनद्ध विधेयक 2023 का पारण किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ सहित नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी, अपना दल S नेता राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल नेता राजपाल सिंह बालियान, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय सुहेलदेव पार्टी नेता ओम प्रकाश राजभर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ष्मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नेता कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ष्राजा भइया, बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की।
कार्यवाही के दौरान संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष की तरफ से उठाये गये नियम 51, 56, 301 एवं अन्य सूचनाओं, बिलों के पारण और बहसों पर समाधान परक उत्तर दिया। उन्होंने मंत्रिमण्डल के सदस्यों को निरंतर सदन में उपस्थित रहकर उत्तर देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।