Breaking News

ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया

– प्रकृति की रक्षा के लिए योगिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। खुर्शीद बाग फाटक गणेशगंज, स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा विश्व कल्याणी भवन में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य भ्राता बद्री विशाल तिवारी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए अवगत कराया कि यह ऐसा बंधन है, जिसमें मां लक्ष्मी ने असुरों के राजा बली को बांधकर नारायण को मुक्त करा लिया था। यमुना ने यमराज को बांध लिया था, जिसके कारण यमराज ने यमुना को वचन दिया कि आज के दिन जो बहन अपने भाई को राखी बांधेगी, उसे यमराज, यानी मृत्यु का भय नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि यह त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सावन मास परमात्मा शिव के लिए समर्पित है। परमात्मा शिव जब धरती पर आते हैं, तो वह ब्रह्मा मां के रूप में पालना और रक्षा करते हैं। वह इस धरती पर विकारों की अग्नि से बचाने तथा मानवता की रक्षा के लिए सभी को पवित्रता का कंगन, राखी बांधते हैं। कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश, विवेक कुमार सिंह, निदेशक राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमान खेड़ा, डॉ.पंकज त्रिपाठी जी, एसोसिएट प्रोफेसर भ्राता पी.के.कनौजिया तथा अनेक लोगों ने ब्रह्माकुमारी विश्व कल्याणी भवन सेवा केंद्र की इंचार्ज, दीदी इंदिरा से राखी बंधवाया तथा प्रकृति और मानवता की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को जन-जन् तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Check Also

बजट में रेलवे में सीनियर सिटीजन को झटका, ‘विकसित भारत’ में बुजुर्ग कहां ? सरकार की प्राथमिकताओं में यह मुद्दा नहीं

– रेल सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत पर “नीति स्तर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES