Breaking News

‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ‘ जनवादी जनक्रांति यात्रा बाराबंकी पहुंची

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 सितम्बर। उत्तर प्रदेश में सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनवादी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 संजय सिंह चैहान के नेतृत्व में ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ‘ जनवादी जनक्रांति यात्रा आज बाराबंकी पहुंची।
जनक्रांति यात्रा को 16 अगस्त 2021 को बलिया से नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा बलिया से मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर और अयोध्या होते हुए कल लखनऊ पहुंचेगी। बाराबंकी जनपद में डाॅ0 चैहान का सागर संस्थान चैपाल पर स्वागत हुआ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय बेनी वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात् पटेल तिराहा पर स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर उन्होंने पुष्पंजलि अर्पित की। सैनी मोड़ पर स्वागत के उपरांत उन्होंने जनसभा की।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा से लोग त्रस्त हैं। महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा जनता समाजवादी नीतियों पर भरोसा करती है। समाजवादी पार्टी और जनवादी पार्टी मिलकर पिछड़े, दलितों, किसानों, नौजवानो, गरीबों की लड़ाई लडेगा।

Check Also

योगी सरकार ने कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ाया, अब मिलेगा 63 प्रतिशत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। योगी सरकार ने दीपावली पर प्रदेश के लाखों राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *