Breaking News

भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

– योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा — ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भैया दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। यह त्योहार पारिवारिक एकता, आत्मीयता और त्याग की भावना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त मानव समाज को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। भगवान ब्रह्मा के अंश और सृष्टि के सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के पूजन दिवस पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना की। योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा — ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः। उन्होंने कहा कि प्रभु राम से यही प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह पवित्र बंधन सदा अटूट रहे और सभी परिवार प्रेम, सौहार्द और उत्साह से परिपूर्ण रहें।

Check Also

नारी शक्ति के सम्मान पर राहुल गांधी को लेकर योगी का निशाना, बोले- भ्रम और अराजकता फैलाना लक्ष्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES