Breaking News

सपा सरकार बनाने पर अयोध्या के कुम्हारों से 1 करोड़ दीये खरीदेंगे, और सबको बँटवाएंगे

– जब बिजली ही नहीं बनाई तो लाइट कहाँ से देंगे : अखिलेश
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ कहा है कि हमारी यही कामना है कि सच्ची दिवाली का उजाला हर घर तक पहुँचे।
आज कल शोसल मीडिया पर जनता अखिलेश के दिवाली पर दीये को लेकर दिए बयान पर काफी ट्रोल कर रही है और विपक्ष के नेता भी शोसल मीडिया पर उस बयान को अपनी भाषा में बयाँ कर रहे है।
एक पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प उठाते हैं कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार उनसे करोड़ों रूपये के दीये ख़रीदेगी, जिनसे उनकी इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे, और उन सभी दीयों को जनता में फ्री बटवा देंगे।
एक पत्रकार के सवाल पूछने पर की भाजपा सरकार अयोध्या में स्थानीय कुम्हारों से दीये न लेकर अन्य प्रदेश से दीये मंगवा रही है। जिस पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज का हक़ मार रही है। हम चाहते हैं दीया भी उत्तर प्रदेश का हो, बाती भी, तेल भी और रोशनी भी। भाजपा दीपोत्सव के ठेकों में उत्तर प्रदेश के लोगों की उपेक्षा करके ‘दीया तले अंधेरा’ करने का पाप न करे। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भेदभाव से आम जनता त्रस्त है। इस सरकार ने किसानों, नौजवानों का जीवन बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार जाएगी तभी लोगों के जीवन में बदलाव आयेगा। महंगाई कम होगी और जनता को राहत मिलेगी।
अखिलेश ने कहा कि यूपी में नया बिजली कनेक्शन 6 गुना महंगा हो गया है, त्योहार पर बिजली कटौती हो रही है। फुस्स फुलझड़ी से आप क्या उम्मीद करोगे, जब बिजली ही नहीं बनाई तो लाइट कहाँ से देंगे।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES