Breaking News

चोरी के सोने/चॉदी के आभूषण के साथ 03 शातिर गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/मोहन वर्मा
हापुड 21 सितम्बर। दिनांक 20.09.2021 को थाना बाबूगढ़ व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मुबारकपुर गेट के सामने से पुरस्कार घोषित अभियुक्त 1-इरफान सहित 2-अनीस 2-शकील को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लगभग 01 लाख 20 हजार रूपये कीमत के चोरी के सोने/चॉदी के आभूषण, चोरी के 2200 रूपये नगद, 02 बैट्री, 01 इन्वर्टर, 03 अवैध तमंचा विभिन्न बोर, 05 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त इरफान के विरूद्ध जनपद मेरठ, गाजियाबाद, हापुड के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि 19 अभियोग, अभियुक्त अनीस के विरूद्ध जनपद हापुड, अमरोहा, के विभिन्न थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट के 08 अभियोग व अभियुक्त शकील के विरूद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 09 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान थाना बाबूगढ़ से वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इरफान निवासी श्यामनगर रोड, उज्जवल गार्डन तीन गेट वाली कालोनी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ।
2-अनीस निवासी श्यामनगर सेड कालोनी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ।
3-शकील निवासी श्यामनगर रोड समर गार्डन कालोनी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *