Breaking News

अपर्णा और प्रतीक यादव के बीच सुलह, सोशल मीडिया पर कहा– अब सब कुछ ठीक, जलनखोरों भाड़ में जाओ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बीजेपी नेता अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद अब समाप्त हो गया है। दोनों के बीच सब कुछ सामान्य होने का दावा खुद प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश और पोस्ट साझा कर बताया कि 19 जनवरी को उनके और अपर्णा के बीच गंभीर मतभेद हुए थे, जिसके चलते उन्होंने भावनात्मक होकर कुछ पोस्ट किए थे। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी बातचीत के जरिए मतभेद सुलझा लिए और रिश्ता फिर से पटरी पर आ गया।
प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अब सब कुछ ठीक है और वे दोनों अपने निजी और पेशेवर जीवन की चुनौतियों को मिलकर सुलझाने में सक्षम हैं। उन्होंने खुद को “चैंपियंस का परिवार” बताते हुए कहा कि मजबूत लोग समस्याओं से भागते नहीं, बल्कि उनका समाधान निकालते हैं। इस दौरान प्रतीक यादव ने अपने आलोचकों और सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां करने वालों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की खुशी देखकर जलते हैं, वे अपनी नफरत और मानसिक पीड़ा के लिए खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने की बात कहते हुए कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा कर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी थी। उन्होंने उस समय अपर्णा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब दोनों के बीच सुलह की खबर सामने आने के बाद विवाद पर विराम लग गया है और दंपती ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का संकेत दिया है।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES