Breaking News

सर्राफा व्यापारी से मां-बेटे ने 2 किलो सोने की धोखाधड़ी

– 2086 ग्राम सोना नहीं लौटाया
– जान से मारने की दी धमकी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
हापुड़। हापुड़ के सर्राफा बाजार में एक बड़े ठगी के मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक सर्राफा व्यापारी से 2086 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गंगा मार्केट स्थित गोयल ज्वैलर्स के मालिक कुश गोयल ने आरोप लगाया कि छज्जूपुरा निवासी प्रमोद कंसल और उनका बेटा आकाश कंसल उनके नियमित ग्राहक थे। प्रमोद कंसल के निधन से पहले और बाद में दोनों पक्षों के बीच ज्वैलरी निर्माण को लेकर लेनदेन चलता रहा। आरोप है कि आकाश कंसल के पास अब भी 2086 ग्राम सोना बकाया है, जो ज्वैलरी निर्माण के लिए दिया गया था।
व्यापारी कुश गोयल ने बताया कि उन्होंने कई बार आकाश कंसल और उनकी मां विनीता कंसल से या तो सोना लौटाने या फिर उसकी कीमत चुकाने की मांग की, लेकिन लगातार टालमटोल की जाती रही। जब उन्होंने सख्ती दिखाई, तो आरोप है कि दोनों ने उनसे अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत के आधार पर आकाश कंसल और विनीता कंसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES