Breaking News

प्रयागराज में रेलवे स्टेशन पर चार दिन तक यात्रियों का एक साइड से प्रवेश होगा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन की तरह ही प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रविवार से यात्रियों को एक ओर से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी संबंधित स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से होगी। ताकि, किसी भी स्टेशन पर यात्रियों का क्रास मूवमेंट न हो। इस दौरान स्टेशनों पर बनाए गए यात्री आश्रयस्थल से ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा।
बताते चलें कि महाकुंभ में तीर्थ यात्रियों की भीड़ केा देखते हुए पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर शहर के रेलवे स्टेशनों पर रविवार से ही कई तरह की पाबंदियां लग जाएंगी। दारागंज स्थित प्रयागराज संगम स्टेशन पर 12 से 15 जनवरी तक यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां से चलने वाली ट्रेनों में बैठने के लिए प्रयाग स्टेशन जाना होगा। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर भी सिर्फ सिटी साइड से इंट्री दी जाएगी। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी। खास बात यह है कि जिस रंग का यात्री आश्रयस्थल रहेगा, उसी रंग के टिकट भी यात्रियों को दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी को प्रयागराज जंक्शन से कानपुर की ओर जाना है तो उसे हरे रंग के यात्री आश्रयस्थल संख्या चार में प्रवेश करना होगा। वहां से मिलने वाला जनरल टिकट भी हरे रंग की पट्टी का होगा। संबंधित प्लेटफॉर्म तक जाने वाले मार्ग में लगे संकेतक भी हरे रंग के ही होंगे।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES