Breaking News

बूंदाबादी ओर तेज हवा सेे महाकुंभ मेले में श्रद्धालु हुए परेषान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रयागराज। रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब 12 बजे बूंदा बांदी के बाद तेज हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दो दिन अच्छी धूप खिलने के बाद रविवार को मौसम ने अचानक में अचानक बदलाव आ गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के बावजूद कल्पवासियों के आने का क्रम लगातार जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अपने निजी साधनों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है। बूंदाबांदी के चलते खुले में दुकान लगाने वालों की फजीहत हुई। बारिश के चलते जाम की स्थिति बनी रही। लोग छाता और पाॅलीथिन ओढ़कर मेला क्षेत्र में जाते नजर आए।

Check Also

गौ रक्षा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा शुरू, 11 मार्च को लखनऊ में जनसभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारवाराणसी। गौ माता की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES